पाक में एक और भारत विरोधी आतंकी मसूद-उर-रहमान उस्मानी की अज्ञात हमलावरों की हत्या

By: Shilpa Sat, 06 Jan 2024 3:42:55

पाक में एक और भारत विरोधी आतंकी मसूद-उर-रहमान उस्मानी की अज्ञात हमलावरों की हत्या

नई दिल्ली। पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से पाकिस्तान में भारत विरोधी आतंकवादियों की एक के बाद एक हत्या हो रही है। अब तक पाकिस्तान में कई भारत विरोधी आतंकवादियों की हत्या हो गई हैं। इसी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। पाकिस्तान में भारत विरोधी एक और आतंकवादी अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई है।

अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

उस्मानी की हत्या भी पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने ही की। इस्लामाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस्मानी की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान में पिछले करीब एक साल से ज़्यादा समय से अज्ञात हमलावर भारत विरोधी आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं और अब उनका शिकार बना उस्मानी।

उस्मानी की हत्या के बाद उसकी पत्नियों ने इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अज्ञात हमलावरों से बचना सिर्फ मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है।

भारत के खिलाफ करता था भड़काऊ बयानबाजी

उस्मानी अक्सर ही भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता था। उस्मानी न सिर्फ भारत के खिलाफ अनाप-शनाप बकवास करता था, बल्कि आतंकवादियों को भारत पर हमला करने के लिए उकसाता भी था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com